ब्रेकिंग न्यूज़ – राजधानी लखनऊ
MD NEWS – बहुआयामी समाचार (लखनऊ)
रिपोर्टर – रवि कुमार भट्ट, वॉइस ब्यूरो चीफ (लखनऊ)

शिवपुरम कॉलोनी में जलभराव से लोग बेहाल, हफ्तों से भरा बारिश का पानी

लखनऊ। डिप्टी गंज निलमाथा से कैंट जाने वाले मार्ग के जस्ट बगल में स्थित शिवपुरम कॉलोनी में पिछले कई दिनों से बारिश का पानी भरा हुआ है। नालियों की सफाई न होने और जल निकासी व्यवस्था ठप्प होने के कारण कॉलोनी में कई फीट तक पानी जमा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि दुकानें बंद हैं, बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कई घरों में पानी घुसने का खतरा बना हुआ है।

क्षेत्रवासियों ने कई बार नगर निगम को शिकायत दी है लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। लोगों ने मांग की है कि तत्काल पंप लगाकर पानी निकाला जाए और नालों की सफाई कराई जाए।

16 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed