रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

मितौली खीरी, 30 अगस्त 2026। लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली विकास क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत दानपुर में सरायन नदी लगातार हो रही बारिश के कारण उफनाई हुई है। जिसका पानी नदी के ऊपर निर्मित रपटा पुल के ऊपर से बह रही है। इसका पानी रपटा पुल के ऊपर घुटनों से ऊपर है तथा राहगीरों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त पुल पर रेलिंग ना होने से राहगीरों की जान को भी खतरा है। बता दे कि उक्त रपटा पुल का निर्माण सन 2007 में कराया गया था किंतु अराजक तत्वों के द्वारा इस पुल की रेलिंग में लगी पाइपें धीरे-धीरे खोल ली गईं। अब केवल स्तंभ ही रह गए हैं। पुल के ऊपर पानी की तेज धार के कारण उस पर निकलने वाले राहगीरों को भी असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है।
इतना ही नहीं भारी बारिश के कारण सरायन में आई बाढ़ के कारण जो भी खेत नदी के संपर्क में आते हैं उन तराई खेतों में पानी भी सीमा से ऊपर भरा हुआ है तथा फसलें जलमग्न हैं। जिससे किसानों की फसलों को नुकसान का डर है।
