बहु आयामी समाचार‌ एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 30 अगस्त

मोहम्मदी, खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी के कुशल नेतृत्व में थाना मोहम्मदी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 नफर अभियुक्तों व 01 नफर अभियुक्ता को चोरी किये गये आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आज दिनांक 30.08.2026 को थाना हाजा पर पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0 415/2026 अन्तर्गत धारा 305ए/331(4)/317(2) बीएनएस थाना मोहम्मदी खीरी में विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 30.08.2026 को समय 02.00 बजे ग्राम मोहम्मदपुर कलां के सामने से शंकरपुर गांव की ओर जाने वाले खड़ंजे पर से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं इस चोरी में संलिप्त एक महिला अभियुक्ता को आज ही बस स्टैण्ड कस्बा मोहम्मदी खीरी से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम/पता:-

  1. दीपू सिंह पुत्र वीरेन्द्र प्रताप सिंह उम्र करीब 24 वर्ष नि0 ग्राम रपड़िया नवादा थाना गड़िया रंगीन जनपद शाहजहांपुर 2. विकल पुत्र सोमवीर सिंह उम्र करीब 25 वर्ष नि0 ग्राम गडिया रंगीन थाना गडिया रंगीन जनपद शाहजहांपुर
    गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम/पता:-
  2. सुनीति उर्फ शिवाली पत्नी मोहित सिंह उम्र 22 वर्ष नि0 ग्राम नगरिया नियामपुर थाना गडिया रंगीन जनपद शाहजहांपुर
    बरामदगी का विवरण:-
    अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद हार बड़ा पीली धातु, 01 अदद हार छोटा पीली धातु, 04 अदद चूड़ी पीली धातु, 01 अदद अंगूठी पीली धातु, 01 अदद चैन पीली धातु, 01 जोड़ी झुमकी पीली धातु, 01 जोड़ी पायल सफेद धातु बरामद हुई है।
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
  3. उ0नि0 रामचन्द्र सिंह, थाना मोहम्मदी खीरी 2. हे0का0 सुनील सिंह, थाना मोहम्मदी खीरी 3. का0 अमर कौशिक, थाना मोहम्मदी खीरी 4. का0 जगदीप सिंह, थाना मोहम्मदी खीरी 5. का0 शिवम शर्मा, थाना मोहम्मदी खीरी 6. का0 देवव्रत, थाना मोहम्मदी खीरी 7. म0का0 आकांक्षा प्रजापति, थाना मोहम्मदी खीरी
1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed