औरैया,अजीतमल क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात के चलते कच्चे घरो का गिरना शुरू हो गये ।देर शाम मकान की छत गिरने से जानबर बाधने गये दंम्पति घायल हो गये। जिन्हे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया l जहा से डाक्टरो ने उन्हे रिफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला टीका निवासी सुघर सिंह पुत्र गंगादीन अपनी पत्नी गीता एवं दो लड़के विशाल एवं जय सिह के साथ कच्चे मकान में रहता है।

बुधवार की देर शाम वह सुघर सिंह अपनी पत्नी गंगादीन के साथ मकान के अन्दर जानबर बॉधने गया गया था । तभी अचानक कच्चे कमरे की छत भरभराकर गिर गयी ।जिसमे दोनेा लोग दब गये जिन्हे बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायलावस्था में उन्हे सीएचसी अजीतमल में भर्ती करायाा गया, जहा पर डाक्टरो ने गम्भीर हालत के चलते ।

प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया। वही अटसू क्षेत्र के गांव सेउपुर में गुड्डू यादव का मकान गिर गया। और ग्राम कुल्हुरुआ में आशाराम कक्कू, राजेश , मौजीलाल, अजबसिह,निर्भयसिंह, प्रमोद कुमार, नबाबसिह, केशव सिंह, सुभाष लोगों के घर गिर गये। जिसमें गृहस्थी दबकर नष्ट हो गई।एसडीएम अखिलेश कुमार ने बताया कि राजस्व टीम भेजकर जॉच करवाकर कार्यवाही की जायेगी।

रिपोर्टर रजनीश कुमार

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed