MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

फरेंदा-सोनौली हाईवे पर स्पीड रडार गन से ओवरस्पीडिंग पर शिकंजा, यातायात पुलिस ने काटे चालान –

महराजगंज। सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए महराजगंज यातायात पुलिस ने सोमवार को फरेंदा-सोनौली अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर विशेष चेकिंग अभियान

चलाया। अभियान के दौरान आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन में लगी स्पीड रडार गन से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार जांची गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना फरेंदा क्षेत्र में चलाए गए अभियान में निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज रफ्तार

में वाहन चलाने वाले चालकों को चिन्हित किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार चालान एवं अन्य विधिक कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि हाईवे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन न

चलाएं तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें। पुलिस ने कहा कि सावधानी और नियंत्रित गति ही सड़क हादसों को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *