MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथन कुमार
बाल सुरक्षा को लेकर महराजगंज पुलिस सख्त,
एएचटी/एसजेपीयू की मासिक गोष्ठी में बनी प्रभावी रणनीति –
महराजगंज। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, मानव तस्करी की रोकथाम तथा बाल संरक्षण को लेकर महराजगंज पुलिस ने सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एए चटी)
जेपीयू की मासिक समन्वय गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में जिले के थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों समेत संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
गोष्ठी में पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम-2015, बाल संरक्षण, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित एस ओपी
और अन्य कानूनी प्रावधानों पर प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने गुमशुदा बच्चों की बरामदगी, विशेष बाल रेस्क्यू अभियान, बालश्रम व भिक्षावृत्ति की रोकथाम, मानव तस्करी तथा अनैतिक
देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की।
नाबालिगों से जुड़े मामलों में प्रक्रिया का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश
बैठक में पीड़ितों के मेडिकल
परीक्षण, धारा 183 बीएनएस के तहत बयान, सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुतिकरण और पॉक्सो व।
किशोर न्याय अधिनियम से जुड़े प्रपत्रों के
सही अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। बरामद
नाबालिग पीड़ितों के संबंध में पॉक्सो सपोर्ट पर्सन को नियमानुसार सूचना देने और बच्चों से जुड़े प्रत्येक मामले में सीडब्ल्यूसी के समक्ष शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को अनुसंधान और अभियोजन के दौरान आने वाली व्यवहारिक
समस्याओं के विधिक समाधान तथा संबंधित संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया।
1098 से 1930 तक हेल्पलाइन नंबरों का होगा प्रचार
कार्यशाला में 1098, 1090, 181, 108, 102, 101, 112 और 1930 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए सभी थानों पर इनके व्यापक
प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए, ताकि जरूरतमंद महिलाओं, बच्चों और पीड़ितों को समय पर सहायता मिल सके।
कार्यशाला में 66वीं बटालियन
के एएचटी प्रभारी,
अभियोजन, स्वास्थ्य, श्रम, शिक्षा विभाग, किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के
प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी ने बाल संरक्षण, महिला सुरक्षा और मानव तस्करी की रोकथाम के लिए विभागों के बीच समन्वय को और मजबूत करने पर सहमति जताई।
महराजगंज पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए समन्वित और प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

