शानदार दूसरा सप्ताह सिनेमाघरों में डॉ अतुल पाटणे (आई ए एस) लिखित, डॉ एस वी अंचन निर्मित भोजपुरी भाषा के लिए बनी डॉ महेश कुमार की फिल्म ‘भोज’

भोजपुरी को राजभाषा का दर्जा दिलाने के लिए महाराष्ट्र के तीन दिग्गज हस्तियों द्वारा निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘भोज’ उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में दूसरे सप्ताह में भी धमाल मचा रही है। रक्षाबंधन पर पब्लिक डिमांड पर फिल्मस्टार डॉ. महेश कुमार और भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस यामिनी सिंह के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘भोज’ सेकंड वीक में परचम लहरा रही है। बता दें कि इस फिल्म निर्माण महाराष्ट्र के तीन दिग्गज हस्ती अभिनेता व पीएचडी डॉ. महेश कुमार, फिल्म के निर्माता पीएचडी डॉ. एस.वी. अंचन (आईएएस), फ़िल्म के लेखक पीएचडी डॉ. अतुल पाटणे (आईएएस) ने किया है। यह पहल भोजपुरी के लिए बहुत ही सम्मान की बात है। गौरतलब है कि इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा चुका है। ये फिल्म न केवल सिनेमाई दृष्टिकोण से प्रभावशाली है, बल्कि सामाजिक संदेश के मामले में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। सेफसी अंचन ग्रुप के बैनर तले निर्मित इस फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग अनिल विश्वकर्मा ने लिखा है। फिल्म के कुशल निर्देशन में क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में धीरू यादव ने अपना महत्वपूर्ण तकनीकी योगदान दिया है। निर्देशक चंदन सिंह हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में डॉ. महेश कुमार, यामिनी सिंह, अवधेश मिश्रा, राम सुजान सिंह, महेश आचार्य, समर्थ चतुर्वेदी, तमन्ना मौर्य, सुबोध सेठ और मनोज द्विवेदी आदि हैं। उल्लेखनीय है कि डॉ एस वी अंचन द्वारा निर्मित, डॉ अतुल पाटणे (आई ए एस) द्वारा लिखित फिल्म भोज के जरिये फिल्मस्टार डॉ महेश कुमार ने भोजपुरी भाषा को राजभाषा का दर्जा दिलवाने के लिए भोजपुरी समाज से अपील की है, और सिग्नेचर कैंपेन के तौर पर मिस कॉल नंबर 91751 48038 जारी किया है। यह मिस कॉल न केवल फिल्म के समर्थन का प्रतीक है, बल्कि यह उन लाखों लोगों की सहमति है जो भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए कृतसंकल्प हैं।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *