
तनु श्री और विनोद कुमार यादव की जोड़ी मचाएगी धमाल फिल्म ‘अनमोल रिश्ते’ में, अरुण दूबे के निर्देशन में शूटिंग शुरू जौनपुर में
पारिवारिक मूल्यों, भावनात्मक गहराई और सामाजिक ताने-बाने पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘अनमोल रिश्ते’ की शूटिंग की शुरुआत हो गई है। ब्रांडप्लस मीडिया एंटरटेनमेंट बैनर के तले ‘बीटीवी प्ले – दिलवा भोजपुरी बा’ प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘अनमोल रिश्ते’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध जिला जौनपुर में विधिवत पूजा-अर्चना और शुभ मुहूर्त के साथ शुरू कर दी गई है। जाने माने फिल्म निर्देशक अरुण दूबे के कुशल निर्देशन में बनाई जा रही इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी सुपरस्टार अभिनेत्री तनु श्री और बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता विनोद कुमार यादव हैं। उनकी जोड़ी दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म के निर्माता विनोद कुमार यादव (आरा सिनेमैटिक स्टूडियो) हैं। निर्देशक अरूण कुमार दूबे हैं। लेखक कुलदीप मिश्रा, गीतकार अजीत मंडल व आजाद सिंह, संगीतकार अमन सिंह, सह निर्देशक कुलदीप मिश्रा, पब्लिसिटी डिजाईनर प्रशांत हैं। मुख्य कलाकार तनु श्री, विनोद कुमार यादव, अर्जुन सिंह, शम्भू राणा, सोनी राज, काजल कश्यप, देवेन्द्र पाठक, विद्या सिंह, संदीप सैंडी, नीरज यादव आदि हैं। मेकअप बलराम बाबू, आशीष चक्रधारी, हेयर वर्षा जायसवाल है। गौरतलब है कि भारतीय समाज, ग्रामीण एवं पारंपरिक पृष्ठभूमि को केंद्र में रखकर बनाई जा रही यह फिल्म पारिवारिक रिश्तों की अहमियत, उनके बीच के स्नेह और बदलते सामाजिक परिदृश्य में अपनों के जुड़ाव की एक खूबसूरत कहानी पेश करेगी। फिल्म के सेट से सामने आई शुरुआती झलकियों ने भोजपुरी फिल्म प्रेमियों और उद्योग से जुड़े लोगों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी है। निर्देशक अरुण दूबे ने कहा कि ‘भोजपुरी फिल्म ‘अनमोल रिश्ते’ का सबसे मुख्य आकर्षण इसकी स्टार कास्ट है। इसमें एक्ट्रेस तनु श्री का सशक्त और सहज अभिनय तथा एक्टर विनोद कुमार यादव की जीवंत अभिनय शैली का यह बेहतरीन मेल सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने में पूरी तरह कामयाब रहेगा। पर्दे पर दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाने वाली है।’
