MD न्यूज बहुआयामी समाचार

रिपोर्ट जितेन्द्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख

मथुरा। बलदेव में चीनी के दामों में बढ़ोतरी का असर श्री दाऊजी महाराज के भोग-प्रसाद की मिश्री पर दिखाई देने लगा है। पहले 70 से 80 रुपये किलो बिकने वाली मिश्री अब 90 से 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। मिश्री के भाव बढ़ने से श्रद्धालुओं की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ा है। दुकानदारों के कारोबार पर भी इसका असर है। दाऊजी महाराज मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु भगवान को भोग लगाने के साथ मिश्री का प्रसाद अवश्य खरीदते हैं। कीमत बढ़ने के बाद श्रद्धालु पहले की अपेक्षा कम मात्रा में जेब के अनुसार मिश्री खरीद रहे हैं। दुकानदारों का कहना है पहले श्रद्धालु बिना अधिक सोचे-समझे पर्याप्त मात्रा में मिश्री खरीद लेते थे, अब अधिकांश लोग जेब व जरूरत के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार रवि पांडे ने बताया चीनी महंगी होने के कारण मिश्री के दाम बढ़ गए हैं। इसका सीधा असर बिक्री पर पड़ा है। श्रद्धालु अब पहले की तुलना में कम मात्रा में मिश्री खरीद रहे हैं। दुकानदार राजू ने बताया मिश्री के भाव बढ़ने से ग्राहकों की खरीदारी प्रभावित हुई है। पहले लोग प्रसाद के लिए मिश्री खूब खरीदते थे, अब कीमत देखकर ही मात्रा तय कर रहे हैं। इससे दुकानदारों के कारोबार पर असर पड़ रहा है।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *