अनिल यादव मव‌ई अयोध्या एम डी न्यूज

मव‌ई ब्लाक क्षेत्र के अशरफपुर गगरेला में इस समय चल रहे वायरल फीवर की रोकथाम के लिए स्वास्थ महकमा सतर्क हो गया है स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को विकास खण्ड मव‌ई के ग्राम अशरफपुर गगरेला में स्वास्थ्य कैंप लगाया कैंप में 44 मरीज पहुंचे जिनकी विभिन्न जांचे कराकर आवश्यकतानुसार दवांए वितरित की गई मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर आयोजित कैंप का नेतृत्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मव‌ई के अधीक्षक डाक्टर संतोष सिंह ने किया स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों की जांच कर बुखार एवं अन्य रोगो से संबंधित परीक्षण व उपचार किया सी एच सी अधीक्षक डाक्टर संतोष सिंह ने बताया कि कैम्प में 44 लोग आएं थे 38 लोग की टाइफाइड 29 लोगों की डेंगू की जांच हुई तथा 39 लोगों की मलेरिया से संबंधित जांच की गई डाक्टर संतोष सिंह ने ग्रामीणों को सोते समय मच्छर दानी का प्रयोग करके पूरी आस्तीन का कपड़ा पहने व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें आसपास साफ़ सफाई रखने की सलाह दी स्वास्थ्य कर्मियों ने जल भराव वाले स्थानों की नियमित सफाई के बारे मे भी जानकारी दी कैम्प में डाक्टर संतोष सिंह डाक्टर अब्दुल रहमान डॉ रंजना आदि चिकित्साको ने ग्रामीणों की जांच की

10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *