बड़ी खबर | पत्रकारों के लिए बड़ी राहत!
जिला चिकित्सालय में पत्रकारों के लिए खोला गया अलग काउंटर
गोंडा: उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोंडा की मांग पर पत्रकारों को बड़ी राहत मिली है।
28 जुलाई 2026 को यूनियन द्वारा जिलाधिकारी एवं आयुक्त, देवीपाटन मंडल को ज्ञापन देकर सीएचसी, पीएचसी से लेकर मेडिकल कॉलेज तक पर्चा बनवाने, चिकित्सक को दिखाने और दवा लेने में लंबी लाइन से होने वाली असुविधा को देखते हुए पत्रकारों के लिए अलग काउंटर की मांग की गई थी।
मांग का असर हुआ!
मेडिकल कॉलेज में अलग पर्चा काउंटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों को भी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पत्र जारी किया गया है।
बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय में पत्रकारों के लिए अलग काउंटर खोल दिया गया है।
पत्रकारों की सुविधा के लिए उठी आवाज़, अब दिखने लगा गोंडा से रिपोर्टर मदनलाल

