हाथरस। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस स्थित मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारीजनों के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।


इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित मंदिर में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों द्वारा भजन-कीर्तन किया गया। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर, प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा उनके परिवारीजन उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारीजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
पुलिस लाइन में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ उनके परिवारों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया।
रिपोर्ट राजा पाठक
