ब्रेकिंग न्यूज़
एम डी न्यूज़ मथुरा से संवाददाता जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख की रिपोट
चंद्रोदय मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
वृंदावन। वृंदावन स्थित चंद्रोदय मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
श्रीकृष्ण जन्म की बेला आते ही मंदिर परिसर नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन एवं धार्मिक आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और भक्तिमय वातावरण में उत्सव मनाया।
इस अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु चंद्रोदय मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। देर रात तक मंदिर में भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव ने पूरे वृंदावन को कृष्ण भक्ति के रंग में रंग दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

