एम डी न्यूज़


बरेली में फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने के मामले में शनिवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सी एम ओ ऑफिस में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कुलदीप सी.एम.ओ ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात है। दिव्यांग सर्टिफिकेट से जुड़े ऑनलाइन काम की जिम्मेदारी भी उसके पास थी। आरोप है कि उसने किसी ई एन टी विभाग से जुड़े कर्मचारियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति का फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट तैयार किया। आरोपी की शिकायत दिल्ली क्राइम ब्रांच मे की गई थी। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की। जांच टीम शनिवार को बरेली पहुंची और सी एम ओ ऑफिस से कुलदीप को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इसके बाद कार्यालय में पूरे दिन इसी कार्रवाई की चर्चा होती रही। सी एम ओ डॉ. विश्राम सिंह से मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने भी बिना प्रतिक्रिया दिये अपने हाँथ जोड़ लिये। अधिकारी और कर्मचारी पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *