ब्रेकिंग न्यूज़
जनपद मथुरा के क्षेत्र गोवर्धन
एम डी न्यूज
रिपोर्टर बनवारी सैनी
जनपद मथुरा क्षेत्र गोवर्धन: श्री श्यामलाल बर्फी देवी उमा विद्या मंदिर में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस का पर्व अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर में शिक्षकों के सम्मान और छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि:
विद्यालय के प्रधानाचार्य निरॊटी सिंह राजपूतऔर शिक्षकों पवन कुमार दीक्षित बलराम सिंह राजपूत संतराम रीना आदि ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला।
विशेष आकर्षण: इस दिन विद्यालय के वरिष्ठ विद्यार्थियों ने खुद शिक्षक की भूमिका निभाकर जूनियर कक्षाओं को पढ़ाया, जिससे उन्हें शिक्षकों के उत्तरदायित्व का अहसास हुआ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य निरॊटी सिंह राजपूत ने केक काटने का कार्य किया और सभी शिक्षकों को बधाई दी
और छात्रों को उनके मार्गदर्शक सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा दी। अंत में सभी ने मिलकर इस पर्व को बेहद आनंदमय माहौल में संपन्न किया।


