ग्रामीणों ने SDM से बैरियर हटवाने की मांग की, 1862 के नक्शे का हवाला देकर रास्ते पर जता रहे अपना हक

तहसील प्रभारी रिपोर्ट गंगा चरण एमडी न्यूज़
मोहनलालगंज (लखनऊ)मोहनलालगंज के ग्राम पंचायत खरगापुर में एक सार्वजनिक रास्ते पर अवैध रूप से बैरियर लगाकर रास्ता बंद करने का मामला सामने आया है।यह रास्ता गाटा संख्या 21,22,23,24 की मेड़ पर स्थित है। स्थानीय निवासी भट्ट परिवार के अनुसार उनके पश्तैनी मकान दीवाल के जस्ट बगल कुछ समय पूर्व इंटरलॉकिंग रास्ते का निर्माण प्रशासन की योजना के तहत मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्माण कराया गया था।आरोप है कि रास्ते के दूसरी तरफ रहने वाले बृजेश कुमार सूर्यकांत व पंकज कुमार द्वारा उक्त इंटरलॉकिंग रास्ते पर लोहे का बैरियर लगा दिया गया है जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। भट्ट परिवार का कहना है कि विपक्षी द्वारा रास्ते की इंटरलॉकिंग खोदने की धमकी भी दी जा रही है।ग्रामीणों के अनुसार बृजेश व पंकज द्वारा 1862 का एक पुराना नक्शा दिखाकर उक्त जमीन को अपनी बताई जा रही है। जबकि राजस्व अभिलेखों के अनुसार गाटा 21-24 देवी दीन तथा गाटा 71-75 बिंदी दीन उर्फ बंदी दीन के ना दर्ज है और 1862 से आज तक उसकी विरासत नहीं हुई है। बृजेश कुमार का वहां पर नामोनिशान नहीं है लेकिन आए दिन इंटरलॉकिंग रास्ता खुदवान की धमकी दे रहे हैं इंटरलॉकिंग खुद जाने पर वहां से आने-जाने वाले परिवार हैं जिसमें इस रास्ते से उनकी मशीन ट्रेडर्स का सामान आता है यह सारे कार्य अवरोध हो जाएंगे जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना कर सकता है जबकि यह रास्ता लगभग 50 साल पुराना है किशोर प्रदीप कुमार निरंकार नीरज कुमार दीपक कुमार लोगों ने संपूर्ण रास्ता विधिवत बनाने की मांग की है
