एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,, थाना रतनपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह एवंम रतनपुरी थाना प्रभारी राकेश कुमार के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 05.09.2026 को थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा ग्राम टोडा नगला मार्ग पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान ग्राम टोडा नगला मार्ग से जाने वाली चकरोड पर 01 मोटरसाइकिल खड़ी दिखाई दी जिसे चेक करने के उद्देश्य से पुलिस टीम मोटरसाइकिल के पास पहुंची तो वहाँ पर मौजूद 02 लोगों द्वारा अचानक पुलिस टीम को देखकर भागने लगे तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा पुलिस टीम द्वारा भी बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 02 बदमाश रिजवान पुत्र बाबू व रिहान पुत्र बाबू गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस टीम द्वारा घायलों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने बदमाशो के कब्जे से 1,रास गौवंश जिंदा। 1 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल गोकशी के उपकरण, 02 छुरी ,02 दाव ,02 लकडी का गुटका ,02 तमंचे 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर ,01 तमंचा 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किए गए। बदमाशो पर, 15000,15000, हजार का ईनाम भी घोषित है।दोनों बदमाशो को अस्पताल मे भर्ती कराया गया। थाना रतनपुरी द्वारा बदमाशो के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
