* प्रेक्षागृह सभागार में मानवता परिवार का स्थापना दिवस सम्मान समारोह एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मां सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत के बाद राष्ट्रीय संयोजक हिमांशु कुमार ने संस्था की सेवा यात्रा और उपलब्धियों की जानकारी दी।मुख्य अतिथि सचिव, एकीकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. हीरालाल ने कहा कि मृतक परिवारों और दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए मानवता परिवार द्वारा किया जा रहा कार्य समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने संस्था से शिक्षा, विवाह और रोजगार के क्षेत्र में भी जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि उपायुक्त उद्योग शिवानी सिंह, डिप्टी एसपी दुर्गेश दीप, आईएफएस राजस्थान संग्राम सिंह, समाजसेवी मनोज कुमार व अशोक तपस्वी सहित अन्य अतिथियों ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। शिवानी सिंह ने बताया कि मानवता परिवार से अब तक 5,550 सदस्य जुड़ चुके हैं और संस्था 16 प्रदेशों के 124 जिलों में सक्रिय है। संस्था द्वारा पांच मृतक परिवारों को 17 लाख 56 हजार 910 रुपये की सहायता दी जा चुकी है।इस दौरान दिवंगत सदस्यों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिले व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों और सदस्यों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कवि शिव शरण बंधु हाथगामी और शिक्षिका प्रियंका वर्मा की काव्य प्रस्तुतियों ने भावविभोर किया।राष्ट्रीय संयोजक ने बताया कि संस्था भविष्य में बालिकाओं की शिक्षा, विवाह और रोजगार में सहयोग करेगी। सदस्यता की आयु सीमा पांच वर्ष से 62 वर्ष कर दी गई है। संचालन प्रकाश वीर आर्य ने किया।

रिपोर्ट शाहनूर आलम

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

चौकाघाट स्टेशन के पास चलती कार में लगी आग।कार बनी आग का शोला।रामनगर बाराबंकी बाराबंकी जिले की तहसील रामनगर के अंतर्गत चौकाघाट स्टेशन के पास गोंडा की तरफ से आ रही कार में अचानक शॉर्ट शर्किट से आग लग गई देखते ही देखते कार ने भयंकर आग का रूप ले लिया।गनीमत यह रही कि कार में सवार कार से बाहर निकल गए।सूचना मिलते ही अग्नि शमन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।वही मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस टीम द्वारा हाइवे पर लगे जाम को किसी तरह आवागमन सुचारू रूप से जारी किया।किसी भी प्रकार को कोई जनहानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।एम डी न्यूज चैनल पर देखिए तेज बहादुर शर्मा मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट।