ब्रेकिंग न्यूज़
एम डी न्यूज़ मथुरा से संवाददाता-जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोट
वेतन न मिलने पर कूड़ा उठाने वाले ड्राइवर और सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल
उत्तम चंद सहजन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने काम बंद कर जताया विरोध
मथुरा। वेतन न मिलने से नाराज कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के ड्राइवर और सफाई कर्मचारियों ने रविवार को काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों का नेतृत्व उत्तम चंद सहजन ने किया। कर्मचारियों ने नगर निगम के खिलाफ विरोध जताते हुए लंबित वेतन का तत्काल भुगतान करने की मांग की।
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। कई बार अधिकारियों के सामने समस्या रखी गई और जल्द भुगतान का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन अब तक वेतन नहीं मिला। इससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
कर्मचारियों ने कहा कि वे शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से काम करते हैं, इसके बावजूद वेतन में देरी की जा रही है। हड़ताल के कारण शहर में कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। कर्मचारियों ने जल्द वेतन भुगतान नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।


