ब्रेकिंग न्यूज़
एम डी न्यूज़ मथुरा से संवाददाता-जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोट

6.635 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, टाटा टियागो कार बरामद

मथुरा। गोवर्धन थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 6.635 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की टाटा टियागो कार भी कब्जे में ली है।

पुलिस के अनुसार रविवार को चेकिंग के दौरान दोपहर 1:10 बजे महालक्ष्मी मैरिज होम, अडीग से गोवर्धन-मथुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर कार सवार गोविन्द पुत्र स्व. सोना, निवासी जिखनगांव, थाना गोवर्धन, उम्र करीब 30 वर्ष के कब्जे से 6.635 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की टाटा टियागो कार को भी जब्त कर लिया। कार का चेसिस नंबर MAT637098TKB15173 बताया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना गोवर्धन में मुकदमा अपराध संख्या 455/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार, सुशील कुमार, देवेन्द्र सिंह और रामसुन्दर शामिल रहे।

10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *