प्रयागराज। बहरिया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवती ने बहरिया थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि दिवाँशु पुत्र मोहनलाल, निवासी ग्राम चैमलपुर ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद उसका गर्भपात भी कराया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने 4 सितंबर 2026 को चैमलपुर स्थित नहर पुलिया के पास से दिवाँशु को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में बहरिया थानाध्यक्ष मानवेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मारूति नन्दन तिवारी, कांस्टेबल प्रदीप यादव और कांस्टेबल बृजानन्द यादव शामिल रहे।

रिपोर्ट अनुज कुमार

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed