एमडी न्यूज ब्यूरों गोण्डा- अजीत यादव

गोण्डा। विकास खंड पंडरी कृपाल अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सोनबरसा में बिजली से रात में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया और आग लगने से भैंस झुलस गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनबरसा मदन मोहन चौधरी ने बताया कि सोनबरसा निवासी मयंक कुमार के घर में 5 सितम्बर शनिवार रात 12:00 बजे के करीब बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया और लगभग बारह हजार रुपये नगद भी जल गया। आग लगने से छप्पर के नीचे बंधी भैंस काफी झुलस गई। सुबह इसकी सूचना पीड़ित ने हल्का लेखपाल और पशु चिकित्साधिकारी को दिया। पशु चिकित्साधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने घटना की सूचना पाकर डॉक्टर को भेज कर झुलसी हुई भैंस का इलाज करवाया। पीड़ित गरीब है, प्रशासन से मुआवजे की मांग है।

21 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed