MD न्यूज़/ मोहम्मद अशफाक

*लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला नई बस्ती में बारिश के बाद हुए जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर पानी भर जाने के कारण नाला दिखाई नहीं दे रहा है, जिससे राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, नाला दिखाई न देने के कारण कई लोग उसमें गिरकर जख्मी हो चुके हैं। खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के चलते सड़क और नाले के बीच का अंतर स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि मौके पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग अथवा चेतावनी संकेत लगाए जाएं और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि किसी गंभीर हादसे से बचा जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन को समय रहते समस्या का समाधान करना चाहिए।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed