
एम डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर,, थाना भोपा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के तथा क्षेत्राधिकारी भोपा लक्ष्मण वर्मा एंव भोपा थाना प्रभारी आशुतोष सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 04/05.09.26 की रात्रि मीशो ब्राण्ड के कोरियर कार्यालय से अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना कारित की गयी थी। थाना भोपा पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 07.09.2026 को थाना भोपा पुलिस टीम द्वारा चोरी का सफल अनावरण करते हुए 04 शातिर चोरो विक्की पुत्र कमल, पवन पुत्र सुरेश निवासी रूडकी चुंगी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर हाल निवासी- दीपनगर थाना नेहरू ग्राम, देहरादून।
अरूण पुत्र मुकेश , शक्ति पुत्र सतपाल निवासी मोरना थाना भोपा,जनपद मुजफ्फरनगर। अभियुक्तों के कब्जे से
40 मीशो पैकेट/पार्शल 01 मोटरसाइकिलनुमा रिक्शा बरामद किया गया है। थाना भोपा पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
