लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कुलपति जय प्रकाश सैनी को ज्ञापन सौंपा।

छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय के मेस में खाने की गुणवत्ता, फीस में बढ़ोतरी, शुद्ध पेयजल समेत कई अन्य समस्याओं को लेकर छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा है। छात्रों का कहना है कि पूर्व में छात्र संघ के पदाधिकारी छात्रों की समस्याओं को विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे छात्रों ने विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की भी मांग की। छात्रों का कहना है कि छात्र संघ के माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रशासन के सामने रखा जा सकता है।

इस मौके पर मार्तण्ड विक्रम सिंह (बीए तृतीय वर्ष), प्रभात सिंह (बीए तृतीय वर्ष), शिवांस सिंह, अभिषेक यादव, जैन, अश्फाक अंसारी, अशिवनी मिश्रा, शौर्य दुबे, पीयूष यादव समेत करीब तीन दर्जन छात्र मौजूद रहे।

छात्रों ने कुलपति से उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान और छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाने की मांग की।

रिपोर्ट — मो. शाबान लखनऊ

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed