रिपोर्ट पवन कुमार
बहुआयामी समाचार

लखीमपुर खीरी, 8 सितम्बर 2026। लखीमपुर खीरी जनपद के फरधान थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी शराब पीकर कभी कभी बवाल करता है जिससे मरीजों को बहुत ही तकलीफ होती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आंसू नाम का कर्मचारी आए दिन स्टाप से बदसलूकी करता है। जिसके चलते ना मरीजों को दवा मिल पाती है और ना ही अच्छा इलाज हो पाता है। कभी कभी मरीज बिना दवा लिए ही वापस हो जाते है क्योंकि शराबी से परेशान होकर सारा स्टॉफ ही गायब हो जाता है। यदि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान के क्या यही हालत रहेंगे तो मरीजों का इलाज कैसे हो पाएगा? अस्पताल के अधीक्षक ये सब देख कर आखिर चुप क्यों है? क्या मरीज ऐसे ही वापस हो जायेगा? यहीं सारे प्रश्न मरीजों को परेशान कर रहे हैं। इन्हीं कारणों के चलते मरीज मजबूरन प्राइवेट हॉस्पिटल मे इलाज करवाता है। जनता इस पर करवाई चाहती है और सरकार से निवेदन करती है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान के हालातो को सुधारने के लिए सख्ती की जाए।
