शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप, जिम्मेदार विभाग से जांच की मांग
रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज (लखीमपुर)

बेहजम ब्लॉक क्षेत्र में बेहजम-लखीमपुर मार्ग स्थित लखनापुर चौराहे पर संचालित एक खाद्य सामग्री की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों की ओर से सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि चौराहे पर मिर्चा, समोसा सहित अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री की जा रही है, लेकिन दुकान के बाहर संचालक अथवा प्रोपराइटर का नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित नहीं किया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश में खाद्य प्रतिष्ठानों पर संचालक की पहचान स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाने को लेकर शासन स्तर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद लखनापुर चौराहे पर नियमों का पालन होता नजर नहीं आ रहा है।
बताया जा रहा है कि इस संबंध में स्थानीय स्तर पर कई बार आपत्ति भी जताई जा चुकी है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
लोगों का कहना है कि खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले प्रत्येक प्रतिष्ठान की खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, लाइसेंस और संचालक की पहचान संबंधी नियमों के अनुसार जांच होनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को भी दुकान संचालक के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सके।
स्थानीय लोगों और संगठनों ने प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस शिकायत का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करते हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *