
MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर
फतेहपुर । ड्राइवर ने चौकी के सिपाही पर पैसे मांगने का लगाया आरोप, जांच की मांग।
फोटो में दिख रहे चालक की पहचान अरुण शर्मा के रूप में बताई जा रही है। चालक के मुताबिक तीन सितंबर को एआरटीओ विभाग ने उसकी गाड़ी पकड़ी थी और उसे मलवां पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था। बाद में उसने नियमानुसार चालान जमा किया। चालक का आरोप है कि चालान की धनराशि जमा करने के बावजूद एआरटीओ कार्यालय में उससे अतिरिक्त रकम ली गई।
मामला यहीं तक सीमित नहीं है। चालक ने मलवां थाना क्षेत्र की एक चौकी के सिपाही पर भी पैसे मांगने और देने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। आरटीओ कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन पुलिसकर्मियों पर इस तरह के आरोप गंभीर चिंता का विषय हैं। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस व्यवस्था में सुधार के प्रयासों के बीच मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपों की सच्चाई सामने लाना जरूरी है।
