ब्रेकिंग न्यूज फतेहाबाद
एम डी न्यूज़
रिपोर्टर कृष्णा प्रजापति रिपोर्ट

आगरा के ऐतिहासिक कस्बा फतेहाबाद में पारंपरिक और श्रद्धा भाव के साथ आयोजित होने वाले प्रसिद्ध कंस मेले के तहत सोमवार शाम को उत्सव का माहौल रहा। कंस मेले की दधिलीला कमेटी की ओर से भव्य सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसके साथ ही समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों और गणमान्य व्यक्तियों के लिए एक विशेष सम्मान समारोह भी रखा गया। इस दौरान बाहर से आए सुप्रसिद्ध कलाकारों ने एक से बढ़कर एक धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर पूरे पंडाल को भक्तिमय और आनंदित कर दिया।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत अतिथि तेजेंद्र गुर्जर और युवराज परिहार ने फीता काटकर तथा भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारकर की। अतिथियों का स्वागत करते हुए मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें पटका और स्मृति चिह्न भेंट किया। समारोह में मंच से संबोधित करते हुए तेजेंद्र गुर्जर ने कहा कि फतेहाबाद का कंस मेला केवल आगरा जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश और आसपास के जनपदों में अपनी एक अनूठी और भव्य पहचान रखता है। वर्ष दर वर्ष इस मेले की ख्याति और विस्तार लगातार बढ़ता जा रहा है, जो स्थानीय लोक संस्कृति का प्रतीक है।

युवराज परिहार ने अपने संबोधन में कहा कि इतने बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाला यह मेला फतेहाबाद की सांस्कृतिक धरोहर बन चुका है। यह मेला हमें याद दिलाता है कि जब-जब धरती पर अत्याचार और अधर्म बढ़ता है, तब-तब ईश्वर अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अत्याचारी कंस का वध बुराई पर अच्छाई की सदातन विजय का संदेश देता है। मेले के दौरान परिसर में सजाई गई श्रीकृष्ण और राधा-कृष्ण की नयनाभिराम झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं, जिन्हें देखने के लिए कस्बावासियों औ�

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed