
फतेहपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हसवा कस्बे से 11 वर्षीय बालक के लापता होने के बाद परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। जानकारी के मुताबिक, फैज़ पुत्र इस्तेयाक, निवासी खेलदार, हसवा, 3 सितम्बर को घर से अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।
परिजनों के अनुसार, 4 सितम्बर को फैज़ के कानपुर में होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग कानपुर पहुंचे, लेकिन वहां भी फैज़ का कोई पता नहीं चल सका और उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा।
परिजन रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं। लोगों से मदद की अपील
यदि किसी व्यक्ति को फैज़ कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल परिजनों को सूचना दें।
मोबाइल नंबर: 9140837656
बच्चे की तलाश में मदद के लिए इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि फैज़ जल्द अपने परिवार तक पहुंच सके।
