अनिल यादव मव‌ई अयोध्या एम डी न्यूज चैनल

सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही रूदौली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे संकट के समय रूदौली विधायक रामचंद्र यादव लगातार बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने और राहत सामग्री उपलब्ध कराने में जुटे हैं।बुधवार को विधायक रामचंद्र यादव परसैया से लेकर तटबंध स्थित नैपुरा बस्ती तक पहुंचे और बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच 300 से अधिक लंच पैकेट वितरित किए गए।विधायक ने बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित
अधिकारियों को आवश्यक राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल नकक्षेद भारती को विशेष रूप से निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुपालकों के पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसे की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *