रिपोर्ट जितेन्द्र ठाकुर जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख मथुरा
MD NEWS बहुआयामी समाचार

मथुरा। राया पुलिस ने बुधवार तड़के बरेली-जयपुर हाईवे पर चेकिंग के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की छह भैंस, मैक्स पिकअप, तीन अवैध तमंचे, नौ जिंदा कारतूस और 25 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान गोपाल निवासी अलीगढ़, नेत्रपाल निवासी सुरीर, शांतिस्वरूप निवासी राया, जीतू निवासी इगलास और 68 वर्षीय परशुराम गुर्जर निवासी शेरगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों को 9 सितंबर को सुबह करीब 3:25 बजे बरेली-जयपुर हाईवे पर ग्राम भीमागढ़ी के पास पकड़ा गया। बरामद मैक्स पिकअप का नंबर यूपी 85 ईटी 7231 है। नेत्रपाल के कब्जे से 12 बोर और .315 बोर के दो तमंचे तथा सात कारतूस मिले। जीतू से 12 बोर का तमंचा, दो कारतूस और 25 हजार रुपये बरामद हुए।

पुलिस ने बताया कि 19 अगस्त को कूम्हा निवासी केहरी सिंह की घेर से भैंस और पड़िया चोरी हुई थी। वहीं 8 सितंबर को नयावांस निवासी विजेंद्र चतुर्वेदी के घर के बाहर से एक भैंस और दो पड़िया चोरी होने का मुकदमा दर्ज हुआ था। जांच में आरोपियों के नाम सामने आए। सभी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। नेत्रपाल के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *