लखनपुर, सरगुजा – ग्राम पंचायत राजपुरी कला में प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना साकार किया है। आवास मिलने के बाद हितग्राही शोभन सिंह और मुन्ना सिंह के परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है। दोनों हितग्राहियों ने विधि-विधान से अपने नए आशियाने में गृह प्रवेश किया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत राजपुरी कला के निवासी शोभन सिंह पिता बंधन सिंह को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख 20 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई थी। इसी प्रकार ग्राम के ही मुन्ना सिंह पिता रामविलास सिंह को भी पीएम आवास योजना का लाभ मिला है। पक्का मकान मिलने से दोनों परिवार बेहद उत्साहित हैं।

गृह प्रवेश के अवसर पर हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया। शोभन सिंह ने कहा कि कच्चे मकान में रहने की मजबूरी अब खत्म हो गई है, प्रधानमंत्री जी की वजह से आज उनका पक्के घर का सपना पूरा हुआ है।

गृह प्रवेश समारोह में ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक सचिव नारायण सिंह, सरपंच प्रतिनिधि विनोद सिंह सहित पंचायत के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने नए घर में प्रवेश करने वाले परिवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हितग्राही परिवार द्वारा सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों को मिष्ठान वितरित किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि पीएम आवास योजना से गांव में कई जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिल रहा है। पंचायत रोजगार सचिव एवं सरपंच सहित जनपद पंचायत के अधिकारियों के सहयोग से योजना का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो रहा है।

समारोह में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र हितग्राही आवास योजना से वंचित न रहे।

रिपोर्ट देवेंद्र मरका

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed