
रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार
मितौली खीरी,13 सितंबर 2026। कस्ता विधानसभा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक संपन्न की जिसमें चुनावी तैयारियों पर चर्चाएँ की गईं।
लखीमपुर खीरी जनपद की कस्ता विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक रविवार को कस्ता विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील कुमार भार्गव लाला के मितौली स्थित आवास पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष रूप से चर्चा की गई। पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया।
विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वर्मा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। बैठक में शिवेंद्र कुमार सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि आने वाले चुनाव को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपकर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
इस बैठक में पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला, विधानसभा अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार वर्मा, ब्लॉक प्रमुख सहित संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
