बछरावां। विष्णुपुर मजरे के निवासी सज्जन सोनकर की फल की दुकान में देर रात आग लगा दी गई। इससे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने भूमि विवाद के चलते गांव के कुछ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है।
सज्जन के मुताबिक, विपक्षियों से काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आठ जून को इसी विवाद में गाली-गलौज हुई थी। बृहस्पतिवार शाम विपक्षियों ने उन पर ईंट फेंकी थी, हालांकि वह और उनका बेटा बाल-बाल बच गए। आरोप है कि इसी रंजिश में देर रात दुकान में आग लगा दी गई।
फल की दुकान में लगाई गई आग।
रायबरेली यूपी के लिए, उप ब्यूरो, रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट


3 views
