MD NEWS बहुआयामी समाचार संवाददाता मुनेश कुमार सहसवान बदायूं

बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के धोबिया गांव में शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ग्रामीण ने डायल 112 पर फोन कर मारपीट, लूटपाट और मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ किए जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

धोबिया गांव निवासी राजेंद्र पुत्र आंगन लाल ने पुलिस को दी तहरीर में मारपीट, लूटपाट और बाइक क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के संबंध में जानकारी जुटाई और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की। हालांकि, पुलिस की जांच में लूटपाट की पुष्टि नहीं हुई। मारपीट और मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

थाना सहसवान में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा संख्या 565/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 115(2), 351(3) और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अगस्त में भी हुआ था दोनों पक्षों के बीच विवाद

थाना प्रभारी नरेश कुमार के मुताबिक, गांव में दोनों पक्षों के बीच पुरानी गुटबाजी चली आ रही है। इससे पहले अगस्त महीने में भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि देर रात हुए इस विवाद के पीछे असली वजह क्या थी और घटना में कौन-कौन शामिल था।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *