बिसौली : पीएनबी बैंक में दवा के लिए रकम निकालने आया एक बीमार ग्रामीण दो घंटे तक फर्श पर तड़पता रहा लेकिन किसी अधिकारी कर्मचारी ने उसकी मदद करना उचित नहीं समझा। तकरीबन ढाई घंटे बाद परिजनों की गुहार पर मरीज अपने पैसे निकाल पाया। कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरिया निवासी चन्द्रपाल गंभीर बीमारी से पीड़ित है। इलाज के लिए सोमवार को परिजनों के साथ वह पंजाब नेशनल बैंक रकम निकालने आया। परिजनों ने बैंक कर्मियों से उसकी खराब हालत देखते हुए जल्द पैसे निकालने की गुहार लगाई लेकिन उन्हें फटकार ही खानी पड़ी। इस दौरान मरीज दर्द से कराहते हुए फर्श पर लेटकर तड़पने लगा। बावजूद इसके किसी अधिकारी या कर्मचारी का दिल नहीं पसीजा। तकरीबन दो घंटे तक चन्द्रपाल फर्श पर पड़ा तड़पता रहा। लगभग ढाई घंटे बाद बैंक कर्मियों ने उसकी रकम निकालकर दी। बैंक में मौजूद अन्य उपभोक्ता भी बैंक कर्मियों की संवेदनहीनता से नाखुश नजर आ रहे थे ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *