एमडी न्यूज मनकापुर रिपोर्टर – बृजेश मिश्रा गोण्डा-
उत्तर प्रदेश के गोंडा में ट्रेन से काटकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई, रेलवे के सूचना पर पहुंची मनकापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार के दोपहर बाद मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के मनकापुर अयोध्या रेल मार्ग स्थित टिकरी जंगल में रुदापुर सम्मय मंदिर के सामने स्थित रेलवे अंडरपास के पास 50 वर्षीय महिला का क्षति विक्षत शव पाया गया। जिससे आसपास में हड़कंप मच गया। रेलवे के सूचना पर पहुंची मनकापुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।आत्महत्या की आशंका साड़ी ब्लाउज के पहनावे में मिली महिला की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन अंडरपास के पास ट्रेन से कटने के कारण लोग आशंका व्यक्त करते हुए नजर आए कि, उक्त महिला ने जानबूझकर के खौफनाक कदम उठाया होगा। क्योंकि, अंडर पास होने के कारण उसे रेलवे ट्रैक पर चढ़कर के इधर से उधर जाने की जरूरत नहीं थी, ऐसे में यह है दुर्घटना नहीं बल्कि उसकी सुसाइड की मंशा रही होगी। बोले इंस्पेक्टर मामले में मनकापुर थाना प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने दूरभाष पर बताया कि रेलवे के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। पहचान करवाने का प्रयास जारी है। महिला ट्रेन से हादसे की शिकार हुई है।

