..एमडी न्यूज गोंडा से अजीत यादव की रिपोर्ट

गोण्डा-देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बभनजोत एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छपिया में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा सम्मिलित हुए। विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने स्वास्थ्य शिविर में आए लोगों से आत्मीय संवाद कर उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, जांच एवं उपचार की व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की तथा शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा एवं जनकल्याण की भावना से आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वास्थ्य जागरूकता को पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा की कामना की गई।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख छपिया अनिल कुमार पासवान , बीडीओ छपिया अभय कुमार , डॉ. अमित कुमार , अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार वर्मा , जितेंद्र पांडे , रामचंदर वर्मा , मंडल अध्यक्ष अरुण प्रकाश शुक्ला , मंडल अध्यक्ष मधुप सिंह , महाराज डॉ. मैराज अहमद , डॉ. दीपक वर्मा , डॉ. संध्या शर्मा , डॉ. अंजलि द्विवेदी, प्रधान कन्हैया सिंह, प्रधान हरि प्रसाद गुप्ता , पूर्व मंडल अध्यक्ष शोहरत वर्मा , राजन सिंह , दया शंकर पांडे , विंदेश्वरी प्रसाद वर्मा ,दशरथ वर्मा , छांगुर राम यादव ,प्रधान राम अभिलाख वर्मा , विजय वर्मा ,दिवाकर त्रिपाठी , संजय कुमार , विनोद राजभर , ललित तिवारी , लालजी पासवान , राम बहादुर सिंह , ओम प्रकाश श्रीवास्तव , हरिश्चंद्र शर्मा , मनीष पांडेय एवं प्रधान फूल चंद्र मौर्या सहित बड़ी संख्या में सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

5 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *