दिनांक 17/9/2026


महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना भिटौली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

थाना भिटौली पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 185/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त चन्दन गौड़ पुत्र बबलू गौड़, निवासी देउरवा, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 20 वर्ष, को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
चन्दन गौड़ पुत्र बबलू गौड़
निवासी – देउरवा, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज
उम्र – करीब 20 वर्ष

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *