एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,, थाना मीरापुर क्षेत्र के आज दिनाँक 19,09,2026, को ग्राम नगला खेपड़ में जमीनी विवाद को लेकर युवक ने अपने भाई और मां पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मीरापुर थाना क्षेत्र ने गांव नगला खेपड निवासी मोहित पुत्र सुरेश ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। पिता ने अपनी खेती की जमीन को दोनों बेटों मोहित और गुलबीर के नाम बराबर-बराबर बांट दी थी। आरोप है कि तभी से भाई गुलबीर ने उसके हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई जिस पर गुलबीर ने अपने भाई मोहित और मां नरेशो पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हमले में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मीरापुर थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह, का कहना है कि मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
