
दातागंज क्षेत्र के ढीलबारी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मेमोरियल इंटर कॉलेज में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया की पहल पर दातागंज में आयोजित हुआ वृहद ‘रोजगार मेला-2026’; 2310 युवाओं ने कराया पंजीकरण, 832 अभ्यर्थियों का हुआ चयन युवाओं को स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के उद्देश्य से आज 19 सितंबर 2026 को पं० दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मेमोरियल इण्टर कॉलेज, ढिलवारी दातागंज में क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया की प्रेरणा एवं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन और जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में 30 प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की, जहां कुल 2310 युवक-युवतियों के पंजीकरण के उपरांत पारदर्शी एवं निःशुल्क साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से 832 अभ्यर्थियों का चयन व शॉर्टलिस्टिंग ₹10,000 से ₹35,000 तक के मासिक वेतन पर की गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख कुँवर अतेन्द्र विक्रम सिंह अंकित भैया, जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय, सीडीओ गामिनी सिंगला, जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकांत यादव, आईटीआई प्रधानाचार्य सुरेंद्र वार्ष्णेय, डीडीओ मनोज कुमार, सीएमओ बदायूं, डीसीडीएफ अध्यक्ष रवेंद्र पाल सिंह, विधानसभा संयोजक विजय कुमार सिंह पालू भैया, चेयरमैन पति अनूप गुप्ता सहित कॉलेज प्रबंधन, समस्त क्षेत्र वासी मौजूद रहे।
