बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने शनिवार, 19 सितंबर 2026 को थाना गैंड़ास बुजुर्ग क्षेत्र की सीमावर्ती पुलिस चौकी बांक भवानी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौकी परिसर, कार्यालय तथा महत्वपूर्ण अभिलेखों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने जनपद की सीमा पर बैरियर लगाकर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए। पुलिस अधीक्षक ने चौकी क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। एसपी ने पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को पूर्ण मनोयोग, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने तथा किसी भी परिस्थिति में लापरवाही न करने पर जोर दिया।

4 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *