एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,,थाना मीरापुर। क्षेत्र के गांव तुलहेड़ी में दीवार के विवाद में घर में घुसकर महिला व उसके पति के साथ मारपीट कर महिला को घायल कर दिया। क्षेत्र के गांव तुलहेड़ी निवासी साजिद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका मकान के पड़ोसी आफताब से दीवार के बराबर में पशुओं की खोर बनाने ओर अपने मकान के ऊपर से बिजली का तार डालने को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को उसने अपने मकान के ऊपर से जा रहा पड़ोसी का बिजली का तार हटा दिया तो आरोप है कि आफताब,आकिल,सद्दाम,समीर व अफजर ने उनके घर में घुसकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और बीच बिचाव कराने आई उसकी पत्नी को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। मीरापुर थाना प्रभारी ने कहा है कि मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed