एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर,, थाना मीरापुर। क्षेत्र के गांव बलीपुरा में बन्द पड़े मकान के गेट का कुंडा काटकर अज्ञात चोरों ने लाखों रूपये के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए क्षेत्र के गांव बलीपुरा निवासी महिला खुर्शीदा पत्नी नूर मोहम्मद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि। वह परिवार के साथ हरियाणा के जमनानगर में ईट भट्टे पर कार्य करती थी। काफी समय से उनका मकान बन्द पड़ा हुआ था। दो माह बाद उनकी दो बेटियों की शादी है। बेटियों की शादी में देने के लिए उन्होंने लाखों रूपये के सोने व चांदी के जेवर बनवाकर कमरे में एक संदूक में रखे हुई थे। देर रात अज्ञात चोरों ने मकान के गेट का कुंडा तोड़कर संदूक में रखे सोने चांदी के लाखों रूपये के जेवर चोरी कर लिए। मीरापुर थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

