एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,, थाना मीरापुर। क्षेत्र के गांव कैथोडा निवासी महिला पवन रानी के मकान से अज्ञात चोर ने 22 सितंबर को मकान में रखी नकदी व घरेलू सामान चोरी कर लिया था। बुधवार को थाना मीरापुर पुलिस टीम उप निरीक्षक मनोज कुमार उप निरीक्षक अरुण कुमार कांस्टेबल पवन कुमार वह कांस्टेबल रामकुमार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई चोरी करने वाला आरोपी गांव कैथोडा मे घूम रहा है। थाना मीरापुर पुलिस टीम मौके पर पहुची तथा आरोपी सोनू पुत्र महावीर निवासी गाँव कैथौडा थाना मीरापुर जनपद मुज़फ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी से चोरी किए गए,1500 रूपये, नकद व ,01,चोरी की हुई तांबे की परात बरामद की गई है। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed