एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,, थाना मीरापुर। मंगलवार शाम गांव रसूलपुर गढ़ी में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पथराव के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मंगलवार शाम गांव रसूलपुर गढ़ी में बच्चों में पतंग उड़ाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। बच्चों में कहासुनी के बाद जब्बार व लियाकत पक्ष में गाली गलौज के बाद लाठी डंडों से मारपीट व पथराव हो गया था। मारपीट व पथराव में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए थे। बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों जब्बार,मन्नवर,शाकिब,गुड्डू व शान मोहम्मद को गिरफ्तार कर उनको जेल भेज दिया गया है। मीरापुर थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह का कहना है कि मामले में पांच आरोपियों को जेल भेजा गया है।

19 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed