एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर,, थाना रामराज।आज दिनाँक,02, अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर रामराज थाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर थाना परिसर में ध्वजारोहण किया गया तथा महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही ने महात्मा गांधी के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए पुलिसकर्मियों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश देकर समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके विचार आज भी सभी के लिए प्रेरणादायक हैं।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी सहित रामराज थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।पुलिसकर्मियों ने महात्मा गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में शांति, सद्भाव तथा भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

