रमेश विश्वकर्मा ने संभाली व्यापार मंडल फूलपुर की कमान, अध्यक्ष पद की ली शपथ

फूलपुर। व्यापार मंडल फूलपुर के अध्यक्ष पद पर विजय हासिल करने के बाद रविवार की शाम चौरा माता मंदिर प्रांगण में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। व्यापार मंडल के संरक्षक ने उन्हें अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण के बाद रमेश विश्वकर्मा ने कहा कि वह व्यापार मंडल की एकता, अखंडता और संगठन की मजबूती को बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सुख-दुख में सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने व्यापार मंडल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
समारोह के दौरान व्यापार मंडल फूलपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया। शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद व्यापारियों ने नए अध्यक्ष के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

13 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *