इंडिया नंबर-2 कैरम खिलाड़ी मन्तसा इकबाल का भव्य अभिनंदन

वाराणसी। नई दिल्ली में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित नेशनल रैंकिंग कैरम टूर्नामेंट में द्वितीय स्थान हासिल करने वाली वाराणसी की महिला कैरम खिलाड़ी मन्तसा इकबाल का वाराणसी कैरम एसोसिएशन कार्यालय में अभिनंदन किया गया। इस उपलब्धि के साथ मन्तसा ने नवंबर के अंतिम सप्ताह में इटली में होने वाले वर्ल्ड कप कैरम के लिए भारतीय मुख्य टीम में स्थान बनाया है।
लगभग एक दशक पूर्व वाराणसी कैरम एसोसिएशन से जूनियर खिलाड़ी के रूप में करियर शुरू करने वाली मन्तसा ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर यह मुकाम हासिल किया है। वक्ताओं ने उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना करते हुए कहा कि वह वर्ल्ड कप में भी देश का नाम रोशन करेंगी।
उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुए समारोह में कोषाध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा, सहायक सचिव अशोक कुमार सिंह, वाराणसी कैरम एसोसिएशन के सचिव अश्वनी चक्रवाल सहित रवि आर्या, रिनी श्रीवास्तव, प्रसाद, अभिषेक विश्वकर्मा, विनोद यादव, प्रियांशु यादव, कृष्ण दयाल यादव, नुरैन खान, अंजलि केसरी और दीपाली यादव उपस्थित रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *